फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना यूनिफॉर्म परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना यूनिफार्म परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे परीक्षार्थी
विज्ञापन


सहारनपुर। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि बिना यूनिफार्म के परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर और देहात में सीबीएसई बोर्ड के 40 से अधिक स्कूल हैं। इनमें 10वीं और 12वीं के करीब 12 हजार छात्र पंजीकृत हैं। प्रत्येक केंद्र पर दोनों कक्षाओं की परीक्षा होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा होगा ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके। सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सदल दस्तों के साथ ही परीक्षा पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर भी तैनात रहेगा। परीक्षार्थी अपने स्कूल की यूनिफार्म के साथ ही परीक्षा केंद्र में दाखिल हो सकेंगे। यानी बिना यूनिफार्म के कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सकेगा। केंद्र निर्धारित करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि केंद्र मूल स्कूल से अधिक दूर न हो। जिससे परीक्षार्थियों को समय से पहुंचने में सहूलियत रहे। नोडल अधिकारी डा. संजीव जैन का कहना है कि पांच मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें