गंगोह (सहारनपुर)। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट के बीएड संकाय में स्काउट-गाइड शिविर के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों को साहसिक क्रिया कलाप सिखाए गए।
कैंप का उद्घाटन श्री महाराजा अग्रसैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रज नंदन गोयल और सचिव मुकेश गर्ग ने किया। प्रबंध समिति सदस्यों वरूण गर्ग और नीरज गोयल ने बताया कि श्रेष्ठ स्काउट गाइड को प्रतिवर्ष राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए जाते है। जिला स्काउट कमिश्नर अनिल भारद्वाज एवं जिला गाइड कमिश्नर दीपमाला तोमर ने दूसरे दिन प्रशिक्षण के दौरान गांठें बांधना, टेंट बांधना, रस्सों पर चढ़कर प्रदर्शन करना, मीनारें बनाना आदि सिखाया। प्राचार्य डा. अनिल शर्मा ने उत्साहवर्धन किया। हर्षिता शर्मा, स्वीटी मलिक, विभा सैनी, विनोद सहगल, कुलदीप कुमार, मयंक शर्मा, अमित शर्मा, पुनीत कोहली, नेहा चौधरी, नैनसी, शिवानी, ज्योति, मनीष मनोचा, मुकुल, आशुतोष आदि रहे।