फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर को रेल बजट से लगी हैं उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेल बजट से सहारनपुर को काफी उम्मीदें लगी हुईं हैं। सहारनपुर के लोगों को उम्मीद है कि रेल बजट में सहारनपुर को नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी। वर्षों से अटके हुए कार्यों का बजट जारी हो सकेगा। रेलवे स्टेशन पर विकास के कार्यों के लिए बजट में घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के लोग रेल बजट को लेकर काफी उत्साहित हैं। लोगों को उम्मीद है पेश होने जा रहे रेल बजट में सहारनपुर को नई ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। सहारनपुर के लोग काफी समय से शाम को दिल्ली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन चलवाए जाने की मांग कर रहे हैं। सहारनपुर से शाम 4 बजे से रात 12 बजे के बीच कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के लिए नहीं है। सिर्फ एक पैसेंजर ट्रेन है। रेल बजट में सहारनपुर के स्टेशन के विकास के लिए भी घोषणा होने की उम्मीद लगी हुई है। सहारनपुर में प्लेटफार्मों की भारी कमी है, यहां पर दो प्लेटफार्मों की जरूरत काफी समय से है। प्लेटफार्मों की कमी के चलते कई ट्रेनों को टपरी से ही मोड़ दिया जा रहा है।
--। अभी तक शुरू नहीं हो सका सर्वे
सहारनपुर से शाकंभरी होते हुए देहरादून के लिए नई रेलवे लाइन बनाई जानी है। जिसकी घोषणा काफी समय पहले हो चुकी है। लेकिन अभी तक सर्वे का कार्य भी नहीं हो पाया है। जबकि सर्वे के लिए रेलवे की टीम भी गठित है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते मामला अधर में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें