फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने प्रमुख सचिव को गिनाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) हेमंत राव इन दिनों सहारनपुर के दौरे पर हैं। मंगलवार को सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर ने उनसे मुलाकात कर उन्हें जनपद की समस्याओं से अवगत कराया और अतिशीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक मसूद अख्तर ने प्रमुख सचिव को बताया कि जनपद में मेडिकल कॉलेज है, मगर उसमें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। गंभीर मरीजों और घायलों को इलाज के लिए आज भी चंडीगढ़, देहरादून या मेरठ जाना पड़ता है। कई बार मरीजों की जान तक नहीं बच पाती है। ऐसे में जरूरी है कि मेडिकल कॉलेज में वह सभी सुविधाएं हो, जो होनी चाहिए। उन्होंने एमआरआई और सिटी स्कैन की व्यवस्था कराने की मांग की। शिक्षा का मामला उठाते हुए कहा कि जनपद में उच्च शिक्षा के लिए कोई अच्छे इंस्टीट्यूशन नहीं हैं। यहां स्टेट यूनिवर्सिटी की दरकार है, जिसकी मांग भी वर्षों से उठ रही है। यातायात व्यवस्था भी सुचारु नहीं है। मास्टर प्लान बनाकर यहां की सड़कों को दुरुस्त और चौड़ा कराया जाए। सिटी बसें चलाकर यातायात की समस्या को दूर किया जाए। उद्योग और व्यापार की हालत भी ठीक नहीं है। इसके अलावा कृषि के क्षेत्र में भी अनेक काम किए जाने की जरूरत है। किसानों को उनके पापुलर और यूकेलिप्टिस के सही दाम अपने ही शहर में मिले। इसके लिए भी व्यवस्था कराई जाए। यहां प्लाइवुड इंडस्ट्री लगाए जाने की जरूरत है, जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। एसडीए की खामियों को भी प्रमुख सचिव के समक्ष रखा। साथ ही शुगर मिलों पर बकाया किसानों के क्षण का शीघ्र भुगतान कराने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें