फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीएफ के नाम पर कर्मचारियों से ऐंठी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीएफ के नाम पर कर्मचारियों से ऐंठी रकम
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के पथ प्रकाश अनुभाग में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों से पीपीएफ के नाम पर ठेकेदार ने काफी समय से वसूली तो कर ली। लेकिन न तो इस राशि का कोई हिसाब दिया और न ही इसके भुगतान के बारे में कोई जानकारी दी। परेशान कर्मचारी अब निगम के अफसरों के यहां चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारियों ने महापौर और नगरायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की है।
प्रवीण कुमार, ब्रह्मा सिंह, आफताब आदि ने बताया कि वे नगर निगम के पथ प्रकाश अनुभाग में ठेके पर कार्यरत हैं। उनके वेतन से लगातार तीन-तीन हजार रुपये पीपीएफ के नाम पर तीन साल से अधिक समय तक काटे गए। कुल 36 कर्मचारी हैं। प्रत्येक कर्मचारी का एक से सवा लाख रुपये तक दिए गए। मगर इस राशि को जमा करने और आगे इसके लाभ के भुगतान के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। उन्होंने आशंका जताई कि कर्मचारियों से लिए गए पैसे में गोलमाल किया गया है। इसलिए इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि जिस ठेकेदार के अधीन वे काम कर रहे थे। उसका ठेका भी खत्म हो चुका है। इसलिए वे अफसरों के यहीं पर चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त गौरव वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग की। पीड़ितों में कुशलपाल, हैप्पी, राकेश, जितेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, इमरान, फैसल, अबरार, शाहिद, वाजिद, सलीम, अनिल, गुफरान आदि शामिल हैं। उधर, पथ प्रकाश अनुभाग श्याम विहारी अग्रहरि का कहना है कि कर्मचारियों की इस समस्या का मामला संज्ञान में आया है। ठेकेदार का ठेका तो समाप्त हो चुका है। लेकिन प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें