फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद तहसील के सीबीएसई व यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतिम दिन हर्ष विद्या रत्न एवार्ड-6 का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील के सीबीएसई व यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के अलावा उनके प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीएसई देहरादून के रनबीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2017 के 10 सीजीपीए प्राप्त 8 छात्रों, 9.8 सीजीपीए प्राप्त 4 छात्रों, 9.6 सीजीपीए प्राप्त 5 छात्रों और 9.4 सीजीपीए प्राप्त 7 छात्रों को मेडल, सर्टिफिकेट व स्कालरशिप देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा वर्ष 2016 के 10 सीजीपीए प्राप्त 18 छात्रों, 9.8 सीजीपीए प्राप्त 9 छात्रों, 9.6 सीजीपीए प्राप्त 3 छात्र भी सम्मानित किए गए। इनके अतिरिक्त 12वीं कक्षा की अंशिका अग्रवाल और कॉमर्स के साकिब उस्मानी को भी स्कालरशिप प्रदान की गई। यूपी बोर्ड के छात्रों में केएल जनता इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा का कनिका और दसवीं की निशा व रामकृष्ण इंटर कॉलेज से 10वीं कक्षा की छात्रा भूमिका वर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। गुरु शिष्य एवार्ड से सम्मानित प्रधानाचार्यों में दून वैली से सीमा शर्मा, जनता इंटर कॉलेज से राजेंद्र शर्मा व रामकृष्ण से अरूण कुमार गोयल रहे। बेस्ट शिक्षक का एवार्ड मिथलेश सैनी (कुलसत) तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सुखबीर सिंह (भायला) को प्रदान किया गया। सेठ कुलदीप छाबड़ा, डा. डीके जैन, डा. अनवर सईद व मनमोहन सिंह पुंडीर को अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। फुटबाल, योगा, चैस, वालीबाल, बैडमिंटन, ड्राइंग, एथलेटिक्स के विजयी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के उत्थान व स्वावलंबन के लिए कार्यरत एनजीओ दीवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं व युवतियों को भी प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व अनुराग सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें