फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी सहारनपुर सीमेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खनन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दी सहारनपुर सीमेंट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने से व्यापारियों के साथ ही श्रमिकों को भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सीएम को भाजपा मेयर प्रत्याशी संजीव वालिया के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के चलते वैध खनन सामग्री भी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते तमाम निर्माण कार्य ठप पडे़ हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सीमेंट, ईंट, सरिया, सैनेटरी, लकड़ी, पेंट और परिवहन व्यवसायियों के कारोबार बंदी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि जिले में दूसरे राज्यों से भी खनन सामग्री लाने पर रोक लगाई हुई है। जिससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वैध खनन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। अध्यक्ष सरदार जतिंद्रवीर सिंह, संजय भसीन, विनय गोयल, सुशील जैन, सुभाष अरोड़ा, हर्ष पोद्दार, अरविंद मित्तल, आमोद ठठई, राजीव अग्रवाल, राकेश अरोड़ा, राकेश पुरी, हरप्रीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें