सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की पहली और दूसरी इकाई की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनकर मलिक, डॉ. पूनम यादव, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. रामविनय शर्मा, डॉ. विजय मलिक, डॉ. कपिल वत्स, डॉ. पीके पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मानसी कंसल, मो. मुकीम, तनु सैनी, कृष्णा, विमल, सिमरन त्यागी, हर्ष कुमार, विकास कुमार, विमल कुमार, शुभम गोयल, मीनाक्षी, आशु वालिया, वंदना, इकरा, अंकित, तरुण आदि मौजूद रहे।
वॉलीबाल का चयन ट्रायल 28 को
सहारनपुर। राज्य जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक गाजियाबाद में होगी। इसके लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। इसका जिला और मंडलीय ट्रायल 28 नवंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह नौ बजे और मंडलीय ट्रायल दोपहर एक बजे से होगा। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2000 के बाद का होना चाहिए।