फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणखंडी में फूंका गया भंसाली का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पद्मावती फिल्म रिलीज से पूर्व से विवादों में घिर गई है। शुक्रवार को रणखंडी गांव में राजपूत समाज के लोगों ने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्देशक ने फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को तोड़ मरोड़कर इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री महाराणा प्रताप युवा मंच के बैनर तले प्रमोद राणा और सत्य कुमार के नेतृत्व में भंसाली का पुतला फूंका गया। योगी सरकार से मांग की गई कि समाज में शांति के लिए खतरा बनने वाली ऐसी फिल्मों के प्रदर्शन कर रोक लगाई जाए। अंकित राणा ने कहा कि यदि निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 1 दिसंबर को फिल्म पद्मावती को रिलीज किया तो उसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने सिनेमाघरों के संचालकों से उक्त फिल्म न दिखाए जाने और योगी सरकार से फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। क्षत्रिय समाज ने चेतावनी दी यदि फिल्म को प्रदर्शित किया गया तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में धर्म सिंह, विकास, प्रदीप, काला, मनोज, नीटू, अंकित, नीरज, भोला, राजेंद्र, प्रवीण, आकाश, चंद्रपाल, गुड्डू, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें