सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्री प्राइमरी और प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए टोडलर्स टाऊन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दिल्ली रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में खेल, झूले, स्टॉल, मूवी आदि को शामिल किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शुभारंभ प्रबंधक अशोक चावला, प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन, कंचन सेठी, पूजा मल्होत्रा ने मां सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ किया। बच्चों को एनिमेटेड रामायण दिखाई गई। बच्चों ने अनेक प्रकार के झूलों का आनंद लिया। इसके बाद एक मिनट गेम, पेपर डांस, चेयर डांस का आयोजन किया। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रीचा गिल्होत्रा, भूमिका तनेजा आदि मौजूद रहे।
सबसे अधिक टिकट देने वाले दल का समर्थन करेगा वैश्य समाज
सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन विकास सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में नगर निगम चुनाव पर चर्चा की गई। अध्यक्ष विपुल अग्रवाल एवं महामंत्री मकेश गोयल ने कहा कि जो राजनीतिक दल वैश्य समाज को सबसे अधिक पार्षद के टिकट देगा, समाज उसी का समर्थन करेगा। दीपक अग्रवाल, राहुल गुप्ता, रजनीश मित्तल, विनोद सिंघल, राजेश बिंदल, वीके बंसल, दिनेश अग्रवाल, श्याम बिहारी गुप्ता, प्रेम गुप्ता, सचिन गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, नरेश बंसल मौजूद रहे।