फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारोपियों की अचल संपति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार हत्यारोपियों की अचल संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। चार माह पहले लुकादड़ी गांव में दिन दहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के नामजद आठ आरोपियों में से चार की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस एवं लेखपालों की टीम ने गांव पहुंच कर अचल संपत्ति की कुर्की की। पुलिस चल संपत्ति की पहले ही कुर्की कर चुकी है।
विज्ञापन

चार माह पहले लुकादड़ी गांव में दिन दहाड़े गोलियां बरसा कर ताऊ भतीजे की हत्या कर दी गई थी। घटना में फौजी सहित दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मृतक के पिता सतबीर पुत्र शंकर ने घटना में शामिल गांव के आठ लोगों को नामजद करते हुए थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना में नामजद चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो फौजी सहित चार आरोपी अभी पुलिस पकड़ से फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर लेखपाल सुरेंद्र, सतीश ने पुलिस बल के साथ लुकादड़ी गांव के जंगल में पहुंच कर फरार हत्यारोपी अवधेश, अवनीश पुत्रगण सुभाष की अचल संपत्ति पर निशान लगाते हुए करीब साढ़े तीन बीघा भूमि की कुर्की तहसीलदार रामपुर मनिहारान के पक्ष में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें