देवबंद (सहारनपुर)। देवीकुंड स्थित श्री गुग्घा जाहरवीर जी की म्हाड़ी पर बृहस्पतिवार को भव्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें नगर एवं देहात से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने निशान और प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की। तीन दिवसीय इस मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने फीता काटकर किया।
श्री शिवेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में छड़ी (नेज्जा) की पदयात्रा का उद्घाटन युवा भाजपा नेता शुभम सिंघल ने नारियल तोड़कर किया। छड़ी पूजन धर्मपाल सेठी और मंगलसैन भगत ने किया। नेज्जा छड़ी यात्रा बैंडबाजों के साथ मोहल्ला नयाबांस जाटव नगर से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से होकर गुग्घा म्हाड़ी देवीकुंड पर जाकर संपन्न हुई। पदयात्रा में झांकियां एवं बैंडबाजे शामिल रहे। इस दौरान म्हाड़ी स्थल पर आयोजित मेले का भी भक्तों ने खूूब आनंद उठाया। वहीं, नगर के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। शिवेश्वर मंदिर समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। म्हाड़ी पर मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री जाहरवीर को माल्यार्पण पूर्व नगराध्यक्ष भाजपा विपिन भारतीय और नेजा भेंट अजय सिघंल (बिट्टू ) ने किया। गुरु गोरखनाथ जी की आरती भाजपा नेता डा. महेंद्र सैनी ने की। संचालन वैभव गर्ग ने किया। इस मौके पर अवसर पर अध्यक्ष रामसिंह, नरेश कुमार, अजय कुमार, कुनाल गिरधर, युवराज त्यागी, विवेक तायल, ईश्वर चंद, शिवनंदन, डॉ. र्धमवीर, धर्मपाल भगत, अनिल भगत, उमा, राखी भारती, राहुल वाल्मीकि, कुलबीर पूर्व सभासद , राजकुमार चौधरी, रोशन लाल, ओमपाल चौधरी आदि रहे।
चाट पकोड़ी व झूलों की दुकानों पर लगी भीड़
देवबंद। श्री गुग्घा जाहरवीर जी के म्हाड़ी स्थल पर सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए देर शाम तक महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों ने चाट पकोड़ी और झूलों का आनंद उठाया, तो वहीं महिलाओं और युवतियों ने अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी की।