फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में सना रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशासन एवं यूनिटी ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। सना परवीन ने प्रथम एवं फातिमा नवाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की कुमारी रुकसार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जेवी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अतुल जैन, पूर्व प्रधानाचार्य कुलभूषण जैन, डॉ. वीरेंद्र आजम, अमरदीप जैन एडवोकेट, जेएम गांधी, संयोजक अमीर खान एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षा का व्यवसायीकरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखे। पक्ष में जहां विभिन्न प्रतिभागियों ने व्यवसायीकरण को वर्तमान समय की जरूरत बताया। वहीं, विपक्ष में शिक्षा के व्यवसायीकरण को अनुचित करार दिया। जेबीएस की छात्रा कुमारी सना ने प्रथम, कुमारी फातिमा नवाज ने द्वितीय एवं राजकीय गल्स इंटर कॉलेज की कुमारी रुकसार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की मुस्कान राज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की लायबा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इनके अलावा अनंत धीमान, रोहित शर्मा, डोली राजपूत, आफरीन, सुगंधा राठौर, सिमरन शर्मा, फाजिमा मसूद और सलोनी जैन ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में डॉ. वीरेंद्र आजम एवं जेएम गांधी शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में मानसिक विकास होता है। इस दौरान जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, दलजीत सिंह कौचर, वीना बजाज, महबूब अहमद, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें