फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेताओं ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। भाकियू (अंबावत) की मासिक बैठक में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक सभागार में मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित भाकियू (अंबावत) की मासिक बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि सरकार किसानों के हित के बारे में नहीं सोच रही है। पड़ोसी राज्यों में सरकार की किसान हित की नीतियों के कारण किसान संपन्न है, जबकि यूपी में किसानों की दशा बदहाल होती जा रही है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही यूपी का किसान पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं की सुध नही ली गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में संगठन के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संजय धीमान को नगर अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया। किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम डीपी सिंह को सौंपा। अशोक चौधरी, राजेश प्रधान, फतेह सिंह, साहब सिंह, वरूण मित्तल, विरेंद्र, रमेशचंद, रगबीर, करेशन, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें