फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने में दो दिन जनसमस्याएं सुनेंगे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
महीने में दो दिन जनसमस्याएं सुनेंगे विधायक
विज्ञापन


सहारनपुर। कांग्रेस के विधायक हर महीने एक और 15 तारीख को पार्टी के जिला कार्यालय पर जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने दी। वह शनिवार को जिला कार्यालय पर निकाय और संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने तमाम कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की। कहा कि जल्द ही नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव के लिए जिताऊ प्रत्याशियों का चयन कर किया जाएगा। हर महीने की एक और 15 तारीख को दोनों विधायक जिला कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 बजे से जन समस्याएं सुनेंगे। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। बैठक में विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक चमनलाल चमन, सुशील अंबौली, शकुंतला सिंह, संजीव कौशल, धर्मपाल जोशी, संजय वालिया, जब्बार अहमद, इमरान कुरैशी, गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें