फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

625 पदों के लिए 12 हजार आवेदन

Thu, 25 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सफाईकर्मी भर्ती का आवेदन जमा करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में नगर निगम सहारनपुर में चल रही संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन पत्रों का चट्टा लग चुका है। जानकर हैरानी होगी कि मात्र 625 पदों के सापेक्ष अभी तक 12 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित है। एक जमाना था जब सफाई कर्मियों की भर्ती में केवल अनुसूचित जाति के लोग हिस्सा लेते थे। उनमें भी वाल्मीकि समाज ही होता था।

मगर पिछले कुछ साल से सफाई कर्मियों की भर्ती में अनुसूचित जाति के साथ ही सामान्य समेत सभी वर्गों को शामिल किया जा रहा है। यही वजह है कि अब सफाई कर्मियों की भर्ती में भी मारामारी मच रही है।
विज्ञापन


इन दिनों नगर निगम 625 पदों पर संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती करने में जुटा है। आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है। 23 अगस्त तक नगर निगम को 12 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके थे।

अब भी कम से कम तीन दिन शेष हैं। ऐसे में प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 15 हजार तक भी पहुंच सकती है। यानी प्रत्येक पद पर 20 से अधिक अभ्यर्थियों में फाइट रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें