फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक नागरिक के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पाकिस्तानी नागरिक का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में मंगलवार को सहारनपुर से आई एक टीम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान नगर पंचायत में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सहारनपुर के नगर कोतवली से मुख्य विवेचक एसएसआई विरेशपाल गिरी व एलआईयू की टीम नगर पंचायत नानौता कार्यालय पर पहुंची। जहां टीम ने नगर पंचायत द्वारा पाकिस्तानी नागरिक को जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र की से जांच करते हुए नगर पंचायत कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम द्वारा जन्म प्रमाण पत्र रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करते हुए आवश्यक अभिलेख व जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। टीम द्वारा जांच के दौरान नगर पंचायत कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र कुमार राणा ने बताया कि नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी मोहम्मद इरफान द्वारा 20 जून 1989 में उसके भाई नदीम अहमद व पत्नी फहराना के यहां एक बालक के जन्म लेने के संबंध में जन्म प्रमाण पत्र रजिस्टर में पंजीकृत कराया था। अभिलेखों के आधार पर प्रमाण पत्र जारी किया गया।
इससे पूर्व नगर में पहुंची एलआईयू व पुलिस टीम ने मोहल्ला छत्ता स्थित नदीम अहमद के पुराने पड़ोसियों व मोहल्लावासियों से नदीम अहमद के संबंध में पूछताछ की । टीम द्वारा पूछताछ के दौरान मोहल्लेवासियों में उत्सुकता बनी रही। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने की जांच पर आए मुख्य विवेचक थाना नगर कोतवाली के एसएसआई विरेशपाल गिरी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला नानौता का नहीं पाया गया है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सहारनपुर निवासी फरहाना 1984 में दस वर्ष की उम्र में अपने बहनोई पाकिस्तानी नागरिक जफर के साथ पाकिस्तान चली गई थी। जहां उसका निकाह पाकिस्तानी के ही नासिर से हो गया था। कुछ साल बाद उसका नासिर से तलाक हो गया। इसके बाद फहराना 45 दिन का वीजा पर सहारनपुर आई। यहां उसका निकाह नानौता के मोहल्ला छत्ता निवासी नदीम के साथ हो गया। वीजा समाप्त होने के बाद फहराना नदीम को अपने साथ पाकिस्तान लेकर चली गई। जहां नदीम व फहराना के चार बच्चे हुए। वर्ष 2000 में फहराना अपने चारों बच्चों को लेकर लांग टर्म वीजा पर नदीम के साथ सहारनपुर के नगर कोतवाली के मोहल्ला मटिया महल में रहने लगी। यहां पर नदीम ने अपने पुत्र का नाम बदलकर नानौता नगर पंचायत से जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिए। इसके बाद आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र बनवाते हुए उन्हीं के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें