फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शहर को मिली रेलवे के नए पुल और गेट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे के नए पुल और गेट की सौगात मिली है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस पुल को बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही इसके लिए खलासी लाइन की ओर नया गेट भी बनकर तैयार हो गया है, और एक टिकट काउंटर बनाया गया है। जिससे खलासी लाइन की ओर से स्टेशन पर आने वाले यात्री सीधे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अभी तक एक ओर से दूसरी ओर लाइन पर खलासी लाइन क्षेत्र में जाने के लिए एकमात्र लकड़ी का पुल ही है। जिसकी हालत पहले ही खराब हो चुकी है। कई बार मरम्मत भी कराई जा चुकी है। इस पुल की उम्र भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों के लिए रेल पार खलासी लाइन की ओर से आने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं था। रेलवे स्टेशन पर दूसरा फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की काफी समय सम मांग चल रही थी। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर चार से पांच तक बने पुल को न सिर्फ रेल पार खलासी लाइन तक बना दिया, बल्कि उसका एक द्वार भी अलग से बनाया गया। वहां टिकट काउंटर भी बनाया गया। जिससे उस ओर से आने वाले यात्री टिकट लेकर सीधे प्लेटफार्म पर पहुंच सकें। इस पुल के बनने से सहारनपुर के लोगों के लिए एक नई सौगात मिली है।
लिफ्ट का कार्य होगा शुरू
अभी तक रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। दो साल से लिफ्ट लगाने का सामान आया हुआ था, लेकिन पुल इतने ऊंचे नहीं थे, जहां लिफ्ट लगाई जा सके। जिस कारण नया बनाया गया पुल ऊंचा किया गया है। इस पर लिफ्ट लगाने का कार्य का शुभारंभ बृहस्पतिवार से ही किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर लिफ्ट लगेगी तथा खलासी लाइन की ओर वाले गेट पर भी लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पुल को दूसरे गेट तक बढ़ाया जाएगा
रेलवे अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के अनुसार इस पुल को चार नंबर प्लेटफार्म से ही आगे बढ़ाकर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर उतारा जाएगा। इस कार्य का शुभारंभ भी बृहस्पतिवार को ही कराया जागा। जिससे लकड़ी के पुल की तरह ही रेल पार खलासी लाइन की ओर से यात्री एवं अन्य लोग रेलवे स्टेशन से सीधे बाहर निकल सकें।
बृहस्पतिवार को होगा पुल का लोकार्पण
सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे सांसद राघव लखनपाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। इसके बाद यह लोगों के लिए शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें