सहारनपुर। रेलवे स्टेशन सहारनपुर पर रविवार रात करीब 7:30 बजे बिजली गुल होने पर अंधेरा छा गया। बिजली जाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही अधिकारियों ने संबंधित विभाग को कॉल करके बिजली आपूर्ति शुरू करने को कहा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम करीब 7:30 बजे तकनीकी दिक्कतों के कारण अचानक बिजली चली गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर अंधेरा छा गया। कर्मचारियों ने कुछ देर बिजली आने का इंतजार किया, लेकिन जब 3 से 4 मिनट हो गए तो बिजली विभाग में फोन की घंटी बजने लगी। अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 मिनट पर रेलवे स्टेशन की बत्ती गुल रही। उधर, ड्यूटी पर मौजूद डिप्टी एसएस का कहना है कि कुछ देर के लिए बिजली चली गई थी। जिससे कोई असर नहीं पड़ा।