सहारनपुर। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में शुक्रवार को पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरातन छात्रों ने वर्तमान छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्हें सफलता का मंत्र भी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाषचंद ने की। अतिथि के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र और वर्तमान में जेवी जैन कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. संजय मौर्य रहे। सबसे पहले प्रधानाचार्य महावीर सिंह के द्वारा सभी पुरातन छात्रों का स्वागत किया गया। डॉ. संजय मौर्य ने राजकीय इंटर कॉलेज में अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने वर्तमान छात्रों को अपने गुरुओं का सम्मान करते हुए उनकी बातों को आत्मसात करने को कहा। मौर्य ने कहा कि गुरु की आज्ञा का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता है। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सीख छात्रों को दी। कार्यक्रम में राजेंद्र ठकराल, विवेक दुग्गल, ललित बब्बर, अशोक यादव, कुलदीप, मुशर्रफ, विमल भी सम्मानित हुए। इस मौके पर विकास कुमार, प्रेमचंद, स्मिता सिंह, अवधेश कुमार, जयवीर सिंह, धर्मवीर, अमरेश कुमार, प्रदीप कुमार, दुर्ग विजय यादच आदि मौजूद रहे।