देवबंद (सहारनपुर)। आलमी रुहानी तहरीक के संरक्षक मौलाना हसनुल हाशमी ने कहा कि देश इस समय नफरत की राजनीति से ग्रस्त है। कुछ लोग नफरत फैलाने की कोशिश इसलिए कर रहे हैं ताकि वर्ष 2019 के चुनाव में इसका लाभ उठाया जा सके।
मंगलवार को जारी बयान में मौलाना हसनुल हाशमी ने कहा कि भाजपा की मजबूरी यह है कि वह चार वर्षों में जनता के लिए कुछ न कर सकी। केवल हिंदू-मुस्लिम दंगे होते रहे और घृणा और मुसलमानों के विरोध में वह हिंदुओं को खुश करती रही। कभी तलाक, कभी लव जेहाद की बातें, कभी अजान पर प्रतिबंध तो कभी गाय के नाम पर हत्या होना इनके अलावा भाजपा के पिटारे में कुछ नहीं है। मौलाना ने कहा कि दीपावली के अवसर पर ऐसा न हो कि कहीं दीप जले कहीं दिल। क्योंकि यह पर्व खुशियां का पर्व है। अगर जोर जबरदस्ती के साथ राम मंदिर बनाया गया तो यह सिर्फ मुसलमानों के चेहरे पर ही नहीं बल्कि न्यायपालिका के चेहरे पर भी करारा तमाचा होगा।