फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जनपदीय खेलों का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 69वीं जनपदीय बालक और बालिका खेल प्रतियोगिता शनिवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई। प्रतियोगिता में जनपद के अनेक माध्यमिक विद्यालयों के बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन कई खेल स्पर्धाएं हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम आलोक कुमार पांडेय के द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। राजकीय कन्या इंटर की छात्राओं ने अतिथि के स्वागत में गीत गाया। जेबीएल कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। डीएम ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता संयोजक मनोज काकरान और असमा परवीन ने आयोजन की बारे में अतिथियों को बताया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर की दोपहर दो बजे होगा। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सादाराम, डॉ. कुदसिया अंजुम समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
अतिथि के इंतजार में धूप में रहे बच्चे
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे होना था। इसके लिए स्कूली बच्चे सुबह दस बजे ही स्टेडियम पहुंच गए थे। आयोजकों द्वारा सैकड़ों बच्चों को कतार में मैदान पर बिठाया गया था। बच्चे साढ़े 11 बजे मैदान पर बैठ चुके थे, मगर मुख्य अतिथि व्यस्तता के चलते साढ़े 12 बजे पहुंचे। इस एक घंटे में बच्चे बिना छाया और पानी के धूप में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें