फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में गुलदार का आतंक, मेवेशियों को खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के अन्तर्गत पड़ने वाले गांव औरंगाबाद में पिछले करीब एक सप्ताह से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। वह अब तक कई मवेशियों को मार चुका है। वन विभाग को सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में न लाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के गांव औरंगाबाद में पिछले करीब एक सप्ताह से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। ग्राम प्रधान संजय कांबोज ने बताया कि गांव में आबादी के बीच में कुछ परिवार पाल समाज के रहते हैं। जहां रात में कई बार धावा बोलकर विनोद पाल, पप्पू की आधा दर्जन से अधिक भेड़ बकरियों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीण ग्राम प्रधान संजय कांबोज, विनोद, पप्पू, मुल्की, लाला, राजपाल आदि ने बताया कि घटना के संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में जब रेंज अधिकारी मोहंड एमएम जोशी से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में एक बात तो साफ की शायद वन विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें