फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी इनपुट से जिले भर में अलर्ट, स्टेशन पर की गई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस को लेकर खुफिया एजेंसियों द्वारा दिए गए आतंकी इनपुट के बाद डीजीपी के निर्देश पर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले में चेकिंग शुरू करा दी गई है। रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर कड़ी चेकिंग कराई गई है। स्टेशन पर डॉग स्क्वाड, खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ जीआरपी एवं आरपीएफ ने चेकिंग की।
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर हमले की फिराक में दिल्ली में कुछ आतंकियों के घुसने का इनपुट दिए जाने के बाद पूरे एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों में ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजीपी कार्यालय से सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद सहारनपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। खुफिया विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस के साथ चेकिंग शुरू करा दी। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर धार्मिक स्थल और मॉल्स पर चौकसी बढ़ा दी गई। सोमवार को खुफिया एजेंसी के इनपुट के बाद रेलवे स्टेशन पर खुफिया एजेंसी, डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची। टीमों ने आरपीएफ तथा जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग शुरू कर दी। भारी पुलिस बल एवं डॉग स्क्वाड को देख यात्रियों में भी आशंका बन गई। टीमों ने यात्रियों के सामान की चेकिंग की और संदिग्ध लोगों का नाम, पता और आने-जाने का कारण पूछा। रेलवे स्टेशन परिसर में ठहरे हुए यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई और बेवजह घूम रहे लोगों को जानकारी लेने के बाद बाहर भगाया। देर रात तक चेकिंग चलती रही। स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में भी पुलिसकर्मियों ने चेकिंग की। स्टेशन का चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति नहीं मिल सका। जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग की गई है। डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई गई है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना होने से बचाया जा सके। उन्होंने यात्रियों से भी संदिग्ध लोगों के बारे में जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें