फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणव की स्वच्छता की पेटिंग पर पीएम ने किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी प्रणव सक्सेना ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पेंटिंग बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी, जिस पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर से देशवासियों को प्रणव सक्सेना से प्रेरणा लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ब्रहमपुरी कालोनी निवासी प्रणव सक्सेेना सेल टैक्स विभाग में क्लर्क हैं। प्रणव प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित हैं। इसी को लेकर उन्होंने अपने हाथों से स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित पेंटिंग बनाई। एक चिट्ठी के साथ पेंटिंग प्रधानमंत्री को पोस्ट की, जिस पर पीएम ने सोमवार को ट्वीट कर प्रणव सक्सेना से देश के 125 करोड़ लोगों को प्रेरणा लेना के लिए कहा। पीएम का ट्वीट देखकर प्रणव बेहद खुश हैं। प्रणव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से उन्हें बहुत प्रेरणा मिलती है। वह भी स्वच्छता अभियान से जुड़कर देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं। पहले विदेशों में भारत की स्वच्छता को लेकर बहुत बोला जाता था, लेकिन मोदी जी ने स्वच्छता अभियान चलाकर भारत की दुनिया में अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें