सहारनपुर। आईएमए भवन सभागार में विरद कला केंद्र की ओर से कथक नृत्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने कथक की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्याचार्य उपमा शुक्ला, बिजेंद्र त्रिपाठी, करुणा प्रकाश, रंजना नैब, सविता मखीजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सात दिवसीय शिविर में प्रतिभाग कर उपमा शुक्ला से नृत्य की बारीकियां सीखने वाले कलाकारों ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने कथक की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मोलश्री, पावनी, अराध्या, वृंदा, प्रेरणा, प्रियांशी, भावनी, शिवांगी, अनुष्का, शिप्रा, निधि, फाल्गुनी भारद्वाज, अरोमा ने प्रतिभाग किया। उपमा शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राहुल त्रिपाठी, विरद त्यागी, संदीप शर्मा, विकास पाहवा, ललित त्यागी, शानू सिद्दीकी, विशाल कुमार, प्रेमलता त्यागी, अंजू त्रिपाठी, अल्पना तलवार, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे।