तीतरो। गांव जमालपुर में दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीने के लिए मजबूर हैं। जमालपुर के ग्रामीण बिरजू कुमार, ज्योतिराम, नरेश कुमार, रविन्द्र जबर सिंह, अनिल कुमार का कहना कि दो सप्ताह से बिजली लाईन खराब पड़ी है। शिकायत करने पर भी मरम्मत नहीं की गई जिससे से पूरे गांव की आपूर्ति ठप पड़ी है। रात के समय अंधरे में असामाजिक तत्वों का भय बना रहता है। बिजली उपकरण शो पी बन कर रह गये हैं। ग्रामीणों ने विद्युत लाईन की मरम्मत कराने की मांग की है।