फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के तत्वाधान में स्वामी कल्याण देव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वामी कल्याण देव महाराज के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी कल्याण देव महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया ने कहा कि स्वामी कल्याण देव महाराज हमारे देश की ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रचार-प्रसार में लगा दिया। स्वामी कल्याण देव महाराज के आदर्शों और उनके विचारों पर अमल करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा। मानव सेवा आश्रम की संचालक आराधना बाई ने कहा कि संतों का उद्देश्य समाज का कल्याण करना होता है। इसलिए स्वामी कल्याण देव ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार को अपना मिशन बनाया। सेवानिवृत्त तहसीलदार प्रकाश चंद धीमान, प्रधानाचार्य राजेंद्र धीमान, नरेंद्र पाराशर, कलम सिंह धीमान, डा. केपी सिंह, दुष्यंत कुमार, महेंद्र धीमान, बृजमोहन धीमान, ब्रजभूषण, प्रकाशचंद धीमान, प्रणव धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें