छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्रुप आफ कालेज में डिप्लोमा अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा विदाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीनियर ने अपने जूनियर को प्रेरणात्मक टिप्स देते हुए भावभीनी विदाई ली। इस मौके पर आयुष मिस्टर फेयरवेल और पूजा मिस फेयरवेल चुनी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन शिशिर सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने सीनियर्स छात्रों को विदाई देते हुए गायन एवं नृत्य कला के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर विदाई दी। कालेज की संस्थापक सुमन राणा द्वारा छात्रों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र आयुष जायसवाल को मिस्टर फेयरवेल तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा पूजा सैनी को मिस फेयरवेल चुना गया। स्टूडेंट आफ द इयर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र शुभम अरोड़ा को चुना गया। समारोह में अंकित, अभिषेक, कमल, निशांत, आकाश, हर्ष कपिल, आशीष, अजय, विपुल, दीपक, नीरज, आयुषि, अनिल, सुरेश कुमार, सचिन कुमार, ब्रिजेश चौधरी, रवि कुमार, राखी, सलोनी, रविकांत, संचित, परशुराम आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।