डाक सेवकों का धरना जारी
सहारनपुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को भी ग्रामीण डाक सेवक मुख्य डाकघर पर हड़ताल रखकर धरने पर बैठे रहे। मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता पंकज शर्मा, प्रीतम सिंह, विरेंद्र सिंह, कुशल पाल ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। प्रीतम कुमार, पंकज शर्मा, धर्मवीर शर्मा, ब्रहम दत्त धीमान, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कुशल पाल, सुरेश पाल सिंह, नाथीराम, विरेंद्र कुमार, अश्वनी सिंह, ऊषा देवी, राजेश कुमार, राकेश कुमार, ब्रिजेश कुमार, राकेश जिंदल, मुकेश मौजूद रहे।