फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, महापंचायत का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिड़वी मिल के जीएम द्वारा किसानों के साथ अभद्रता करने पर किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। किसानों ने मिल गेट पर मिल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए इस मामले पर पांच मई को महापंचायत करने का एलान किया है।
विज्ञापन

किसान हित एवं गो सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत उर्फ बिट्टू नंबरदार ने बताया कि आगामी सत्र में मिल चलाने के लिए अक्तूबर माह में मिल में रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया था। जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर की मध्यस्थता में तय हुआ था कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल समय समय पर मिल में चल रहे रिपेयरिंग कार्यों को देखेंगे। बुधवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बिड़वी मिल गया तथा वहां हो रहे रिपेयरिंग कार्यों को देखा। चौधरी कृष्ण कांत ने बताया कि किसानों ने रिपेयरिंग कार्यों पर असंतोष जताते हुए इस विषय में मिल के जीएम से बात की। आरोप है कि जीएम ने कोई संतोष जनक उत्तर देने के बजाए किसानों को मिल से जाने के लिए कह दिया। इस पर किसान आग बबूला हो गए। किसानों ने मिल गेट पर इकट्ठा होकर मिल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्ण कांत ने बताया कि मिल प्रबंधन की मंशा मिल चलाने के प्रति साफ नजर नहीं आ रही है। यदि मिल चलाने में कोताही हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने पूरे मामले से जिला गन्ना अधिकारी को अवगत कराते हुए 5 मई को महापंचायत करने की घोषणा की है। इस दौरान अनूप सिंह, अमर सिंह प्रधान, प्रमोद कुमार, भूप सिंह, सुभाष डायरेक्टर, जगविंदर, अनिल प्रधान, राजेश, मोहन कुमार, अंकुर, सुंदर, नीटू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें