फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा से यमुनानगर तक लगा लंबा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रालियां राजमार्ग पर लोगों के जी का जंजाल बन गई है। बुधवार को ट्रालियों के कारण राजमार्ग पर कई घंटे जाम रहा।
विज्ञापन

सहारनपुर-यमुनानगर राजमार्ग पर सुबह चार बजे के करीब लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण जाम लग गया। इसी बीच नए बन रहे रेलवे ट्रैक तथा बाइपास निर्माण के लिये खनन सामग्री लेकर जा रहे ट्रक भी जाम में फंस गए। जिससे राजमार्ग पूरी जरह से पैक हो गया। जाम देखकर पहले निकलने की होड़ में बेतरतीब ढंग से कार चालकों ने हालात को और खराब कर दिया। पुलिस जब तक हरकत में आई, तब तक जाम विकराल रूप धारण कर चुका था। जाम के कारण वाहन रेंग कर चल रहे थे। दोपहर बाद पुलिस की काफी मशक्कत के बाद राजमार्ग पर ट्रैफिक सामान्य हो पाया, लेकिन यमुनानगर के कलानौर के आसपास शाम तक जैसी स्थिति बनी रही। इस संबंध में एसओ सरसावा यशपाल धामा ने कहा कि शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर तैनात स्टाफ को चौकस कर दिया गया है। वहीं क्षेत्र के लोगों ठाठ सिंह, रवि सैनी, अवतार सिंह, पप्पू चौधरी, संजय कुमार, देशबंधु शर्मा, दिनेश गुप्ता आदि ने कहा कि आए दिन लकड़ी की ट्रालियों के कारण जाम लगता है, लेकिन जिला प्रशासन इससे बचने का हल निकालने में नाकाम रहा है। सामाजिक संस्था सरसावा विकास समिति के अनुज शर्मा ने कहा कि इस मामले में जल्द जिलाधिकारी को शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें