फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छह घंटे रहेगा विद्युत कट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना मार्ग पर नवनिर्मित सेतु के निर्माण में बाधक बने वृक्षों को हटाए जाने के लिए वन निगम बुधवार को कार्य कराएगा। इसके चलते क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे विद्युत कट रहेगा।
विज्ञापन

विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय सहायक अभियंता निलेश गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर नवनिर्मित सेतु के निर्माण में बाध वृक्षों को हटाए जाने का कार्य वन विभाग द्वारा बुधवार को कराया जाएगा। इसके तहत 33केवी लाइन से पोषित 11 केवी पुल खुमरान और बड़तला फीडर से संबंधित पुल खुमरान, रायवाला, रानी बाजार, चांद कॉलोनी, पक्का बाग, मदनपुरी, बछ़तला चौक, फव्वारा, मदनपुरी क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उधर, विद्युत निगम खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि बुधवार को विद्युत मैत्री समाधान मेले का आयोजन राधा-कृष्ण गार्डेन बेहट अड्डा पर किया जाएगा, जिसमें नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत भार बढ़ाना, खराब बिलों को ठीक, बिजली बिलों का भुगतान और खराब मीटर बदलने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें