फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर सड़कों पर लगवाते हैं ठेले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में नगर निगम ने तो सड़कें ही बेच डालीं हैं, कुछ दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी और ठेलियां लगवाने के नाम पर सड़कों को किराए पर उठा डाला है। सड़कों को अपनी निजी संपत्ति मानते हुए रेहड़ी एवं ठेलियां खड़ी करने वालों से नियमित किराया भी वसूल कर रहे हैं। जिससे सड़कें और भी संकरी हो गईं हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर की सड़कों पर न सिर्फ सामान रखकर कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, बल्कि कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकान के सामने की सड़क को ही किराए पर उठा दिया है। दुकानों के सामने चंद मिनटों के लिए कोई वाहन खड़ा कर ले तो दुकानदार लड़ने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन कुछ दुकानदारों की दुकानों के सामने नियमित रूप से रेहड़ी एवं ठेलियां खड़ी हो रहीं हैं। सब्जी से लेकर फास्ट फूड की ठेलियां सड़क पर दुकानों के सामने लग रहीं हैं। बताया जा रहा है कि इन ठेलियों से रोजाना ही किराया वसूल किया जा रहा है। कोर्ट रोड पर एक दुकान के सामने गोलगप्पे एवं टिक्की की ठेली लगाने वाले सुरेश ने बताया कि वह दुकान के सामने ठेली लगाने के रोजाना दो सौ रुपये के हिसाब से देता है। उसने बताया कि पहले वह अंडे की ठेली लगाता था सिर्फ शाम को 5 बजे के बाद ही खड़ा होता था और सौ रुपये रोजाना के हिसाब से देता था।
सड़क से ठेलियों को हटवाया जाएगा
नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि शहर में सड़कों पर लगने वाले ठेले एवं रेहड़ियों को हटवाया जाएगा। इनके लिए वेंडिंग जोन चयनित कर लिया गया है। जहां सभी रेहड़ी एवं ठेलियों को लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें