फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला सुंदरी के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाला सुंदरी के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका
विज्ञापन

चिलकाना। देवी बाला सुंदरी मेले के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां देवी बाला सुंदरी के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचते रहे, वहीं देर रात तक लोगों का मेले में आना जाना लगा रहा। मेले में झूले, सर्कस तथा काला जादू का दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। दिन में हुए दंगल में भी पहलवानों की कुश्तियों ने रोमांचित किया।
विज्ञापन

मेले में मां भगवती को समर्पित भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मेला प्रबंधक पवन कुमार सिंघल तथा राजीव सिंघल ने दीप जलाकर किया। सहारनपुर की भजन मंडली माला महादेवी जागरण समिति के गायकों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक मुकेश दीक्षित ने मां भगवती के भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान बालकृष्ण शर्मा, राजीव सिंघल, रामकुमार भारद्वाज, नरेश सिंघल, लाला कुसुम चंद, मनीष शर्मा, बसंत गुप्ता, पवन पटवारी, संतोश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी नीरज सिंह एवं मेला इंचार्ज दीपक चौधरी सहित पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें