फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चलवा कर जमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एंटी भू माफिया टीम ने ग्राम समाज और शमशान की भूमि पर कब्जा करके बोई गेहूं और गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया की एंटी भूमाफिया टीम ने ग्राम फिराहेड़ी में पहुंचकर शमशान की चार बीघा जमीन पर गांव के ही सुखबीर व सेवा राम द्वारा कब्जा करके बोई गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चला कर उसे कब्जा मुक्त किया। साथ ही ग्राम समाज की खसरा नंबर 141, 142, 143 की 20 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने कब्जाधारियों को चेतावनी दीे की यदि सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एंटी भूमाफिया टीम में राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, लेखपाल कुमार पाराशर, उत्तम त्यागी, चेन सिंह, बलराम सिंह, अमर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें