सहारनपुर। महानगर में होली पर्व की धूम है। पूरा शहर रंगों से सराबोर हो गया। लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को रंगो की होली खेली जाएगी। मगर, बृहस्पतिवार से ही लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगा। महानगर के सभी प्रमुख बाजारों में पूरी दिन रौनक रही। लोगों ने गुझियां सहित अन्य मिठाईयाें तथा नमकीन पदार्थ और गुलाल व रंग आदि की खरीदारी की।