फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मंदिर-मस्जिद प्रकरण में रिश्वत मांगने के आरोप की गंभीरता से हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाले गए मौलाना सलमान नदवी पर बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मामले में रिश्वत मांगने के आरोपों पर देवबंदी उलमा का कहना है कि यह संगीन मामला है इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। हालांकि उनका ये भी कहना है कि ये मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मदरसा अदीबुल उलूम के मोहतमिम कारी रिहान का कहना है कि सलमान नदवी पर बाबरी मस्जिद के मामले में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के करीबी अमरनाथ मिश्र ने पांच करोड रुपये व जमीन मांगने के जो इल्जाम लगाए हैं वो बेहद संगीन हैं। इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, क्योंकि बाबरी मस्जिद के मामले में इस तरह का ये पहला इल्जाम है। जिसको गंभीरता से लेना चाहिए। मदरसा इस्लामिया असगरिया के उस्ताद मौलाना सिकंदर का कहना है जो आरोप मौलाना सलमान नदवी पर लगाए जा रहे हैं वो सरासर गलत और बेबुनियाद हैं। बल्कि इसको यूं कहा जाए कि ये मुसलमानों के बीच गलतफहमी पैदा करने की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मौलाना सलमान नदवी ऐसा नही कर सकते। इस तरह के आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें