हरियाणा के अधिकारियों और किसानों ने देखी गन्ने की खेती
सहारनपुर। हरियाणा के अधिकारियों और किसानों ने सोमवार को शेरमऊ चीनी मिल फार्म में गन्ने की उत्तम खेती को देखा। इस खेत से करीब 150 कुंतल प्रति बीघा पैदावार हो रही है।
सोमवार को हरियाणा के किसानों और अधिकारियों ने मिल के फार्म में गन्ने की उत्तम फसल को देखा। मिल उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और विभागाध्यक्ष सुनील बालियान ने किसानों और अधिकारियों को गन्ने की 150 कुंतल प्रति बीघा से अधिक पैदावार लेने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें चीनी मिल के फार्म पर खड़ी गन्ने की फसल को दिखाया। इसके बाद मिल क्षेत्र में किसानों के खेतों पर भ्रमण किया गया। वहां किसान ग्राम अघ्याना के प्रगतिशील किसान चुन्नीलाल के गन्ने के खेत को देखकर काफी प्रभावित हुए। हरियाणा के कृषि अधिकारी डॉ. अनिल राणा, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. अरविंद कुमार एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।