सहारनपुर। गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट्स ने परेड में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में सचिव रवि सिंघल और अनिल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार सेठी ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। रसूलपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य एके मोहन ने ध्वजारोहण किया। सेंट मैरी एकेडमी मिशन कंपाउंड में मुख्य अतिथि रहे मेयर संजीव वालिया और संजीव शर्मा ने प्रधानाचार्य फादर थारसिस के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। अरविंद कुमार, आरके शर्मा, अथर उमर सिद्दीकी, विवेक, सुधीर, सौरभ, पूनम, एडना, जैनसी, प्रीमा, विनीथा, निकुंज आदि मौजूद रहे। सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने ध्वजारोहण किया। शिक्षिकाओं ने झंडा गीत प्रस्तुत किया। एसबीबीए इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने ध्वजारोहण किया। दिशा भारतीय महाविद्यालय में ध्वजारोहण के बाद बीएड, एमबीए, बीकॉम आदि के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। दिनेश सक्सेना, दीपाली गुप्ता, नेहल जैन, अंकुर शर्मा, राजेश, डॉ. प्रदीप, अमित सैनी आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय ताहरपुर में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र निम और बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। पर्ल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सुनीता, सैयद बिलाल शौकत आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिदबना के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर श्यामलाल, बिंदु, किरन, रंजन, विपेंद्र, निशा, नीतू, राजवीर, नेहा आदि मौजूद रहीं। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एके डिमवी, कार्यक्रम अधिकारी दीपा चौहान, एससी मिश्रा, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। डॉ. अंबेडकर एमपी हाई स्कूल नवीननगर में प्रबंधक चंद्रपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य मंजू भारद्वाज, सुलेंद्र कुमार, पूजा, नीतू, नेहा, लवली, शिखा, दीपा, मोनी, ब्रिजेश कुमार आदि मौजूद रहे। नवाब पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक डा. मसूद खान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मो. अहमद खान, लायबा, हिफजा, जैनबा, आलिया, आएशा, रबिया, जुबैर, सबा, जकिया, अर्शी आदि मौजूद रहीं। रामकृष्ण परमहंस विद्यालय में गणतंत्र दिवस दिवस मनाया गया। इस मौके पर विनोद तोमर, आदेश चौहान, डॉ. एसके उपाध्याय, आदित्य अंगीरस, बीर सिंह तोमर, आशा शर्मा, पूनम सिंह, सरोज अरोड़ा आदि मौजूद रहीं। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जसबीर सिंह बग्गा, हरभूपेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह माकन, परमिंदर सिंह रिंकी, गुरमीत सिंह, प्रधानाचार्य बलविंदर कौर आदि मौजूद रहीं। हॉराइजन एकेडमी में प्रधानाचार्य जिया अहमद अंसारी ने ध्वजारोहण किया। प्रभु दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रबंधक रविंद्र कुमार, संतोष शर्मा, अजय कुमार, आराधना शर्मा आदि मौजूद रहीं। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि महेश आहूजा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य प्रिया जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। डॉ. जेडी जैन, सुरेशचंद जैन, नेहा मित्तल, पारिका खन्ना, फारिया आलम रहे। दीपांशु कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में रोटरी क्लब सहारपुर सेंट्रल की ओर से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सुभाष सपरा ने ध्वजारोहण किया।
मदरसे में हुआ ध्वजारोहण
मदरसा मजाहिर उलूम वक्फ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रहे नगर विधायक संजय गर्ग और मौलाना अहमद सईदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मदरसे के छात्रों ने देशभक्ति गीत पेश कर वाहवाही लूटी। संजय गर्ग ने अपने भाषण में शहीदों को याद किया। इस मौके पर गुफरान अररियावी, तसव्वुर सहारनपुरी, नौमान गुजराती, अब्दुल वाजिद आदि मौजूद रहे।