सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम झरौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना सरसावा क्षेत्र के गांव ग्राम झरौली के पास शाम छह बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देेखा। निकट ही युुवक की क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। युवक के सिर और शरीर के अनेक हिस्सों से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान नीटू निवासी ग्राम टाबर के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। माना जा रहा है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ था।