फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। निकाय चुनाव के दौरान रामपुर मनिहारान सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से सांय पांच बजे शांति पूर्ण रुप से चला। कुल 73.13 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया था। नगर के सभी ग्यारह मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

नगर में कुल ग्यारह मतदान केंद्रों पर बनाए गए 26 बूथों पर सुबह सात बजे ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। सुबह साढ़े नौ बजे तक 18 प्रतिशत, दोपहर बारह बजे 40 प्रतिशत, एक बजे तक 45 प्रतिशत, तीन बजे तक 54 प्रतिशत मतदन और पांच बजे तक कुल मतदान 73.13 प्रतिशत रहा है। मतदान के दौरान डीआईजी केएस इमैनुएल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने भी रामपुर मनिहारान पहुंच कर मतदान स्थलों का जायजा लिया। चमन लाल कन्या इंटर कालेज में एक बूथ पर फर्जी मतदान करते हुए एक युवक को पकड़ा गया। मतदान के दौरान पुलिस सुरक्षा सख्त की गई थी जिसके चलते मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान के रिटर्निंग अधिकारी डा. सौरभ राजपूत, तहसीलदार रमेशचंद, थाना प्रभारी एसके राणा के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रामपुर मनिहारान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था इस मतदान केन्द्र को पूरी तरह से सजाया गया। चिकित्सा सुविधा से लेकर मीडिया तक के बैठने का प्रबंध किया था। इस बार के निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट सूची में दर्ज न होने के कारण उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ा। काफी परिवारों के सूची में नाम तक दर्ज नहीं थे। इस संबंध में जब रिटर्निंग अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बीएलओ की गलती से हुआ है जिसका सूची में नाम नहीं है वह मतदान नहीं कर सकता। इसे लेकर मतदाताओं में काफी गुस्सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें