फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष के खिलाफ थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। क्षेत्र के एक कालेज के एचओडी पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता करने तथा इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। उन लोगों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने एचओडी पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक कालेज के छात्र-छात्राओं ने थाने पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि उक्त कालेज के एचओडी द्वारा कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। यही नहीं कालेज के छात्रों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां भी दी जाती है। आरोप है कि छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रकार की घटना का विरोध करते हुए कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी सहारनपुर व जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (पटनी) पर इसकी शिकायत की गई तो कालेज प्रबंधन तथा एचओडी द्वारा गांव से बाहरी लड़कों को बुलाकर उन्हें डराया धमकाया गया। जिसके चलते छात्रों द्वारा 100 डायल पर भी सूचना दी गई। आरोप है कि कालेज का रास्ता एकांत का होने के चलते छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं जिस पर कोई सुनवाई नहीं होती है। आरोप है कि कालेज प्रबंधन व एचओडी के इशारे पर बाहरी युवक द्वारा एक छात्र को मोबाइल पर धमकाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसमें छात्र-छात्राओं में भय की स्थिति बनी है। छात्र-छात्राओं ने थाने पर पहुंच कर अपनी जान माल की सुरक्षा तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। छात्रों द्वारा दी गई तहरीर पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने छात्रों को जांच के उपरांत आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें