सहारनपुर। शहर में विभिन्न जगहों पर चल रही श्री रामलीलाओं में श्रीराम-भरत मिलाप और सीता हरण का मंचन किया गया। नम आंखों से भरत ने प्रभु श्री राम से अयोध्या लौटने का अनुरोध किया। लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। बरसात के कारण दो दिन बाद विभिन्न जगहों पर लीला दिखाई गई।
श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में हरीश भटेजा के निर्देशन में श्री राम-भरत मिलाप की लीला दिखाई गई। प्रभु श्री राम का अभिनय देशमुख, भरत का कपिल बब्बर, लक्ष्मण का कुबेर नरूला और माता जानकारी का रोल सुरमेई ने किया। प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, रम्मी धवन, साजन गंगा, नीरज कामरा, राजकुमार नरूला, पाली कालड़ा, अशोक, आशू शर्मा, अनिल अरोड़ा, संजीव भंडारी, कपिल मल्होत्रा, कमल मल्होत्रा, चंद्र मोहन अरोड़ा, संजय अरोड़ा, राजेंद्र लांबा, मुरली खन्ना, दीपक खेड़ा मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी तत्वावधान में आयोजित लीला में शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध का मंचन किया गया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, अमित गुप्ता, मनुज तायल, नीरज गर्ग मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर भरत मिलाप और सीता हरण का मंचन हुआ। भगवान श्री राम की आरती राजकुमार मक्कड़, पंकज मलिक, अशोक पंवार ने उतारी। पंकज बजाज एवं यशपाल त्रेहन के निर्देशन में भरत की भूमिका गौतम बग्गा ने निभाई। प्रभु श्री राम और भरत के प्रेम को देखकर दर्शक भावुक हो गए। प्रधान रवि जुनेजा, अश्वनी अरोड़ा, मनोज चिटकारा, हरीश डंग, अमित गर्ग, मुकेश सेठ, सुशील कक्कड़, सन्नी शर्मा, मान सिंह, कुलवंत भाटिया, मुकेश शर्मा, विनोद सैनी, विपिन सैनी, जगदीप प्रसाद, अमित सेठी, सुनील कश्यप शामिल रहे। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में भरत मिलाप, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता की लीला दिखाई गई। उद्घाटन मनोज शर्मा व शेखर ठकराल ने किया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, संजय मल्होत्रा, राजीव अन्नू, सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान मौजूद रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में भरत मिलाप का मंचन हुआ। भरत द्वारा प्रभु राम को अयोध्या लौटकर राजपाट संभालने का अनुरोध करने की लीला देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरूण शर्मा, सरदार पुनीत सिंह, मनीष शर्मा, राजेंद्र यादव एडवोकेट, जगमोहन, राजकुमार चौधरी, संजय टांक, सरदार रज्जी चुग शामिल रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में भरत मिलाप और दशरथ मरण का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विरेंद्र पुंडीर शामिल हुए। प्रधान संदीप रावत, रतन चौधरी, चौधरी यशपाल, रितेश ठाकुर मौजूद रहे। श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी में भरत मिलाप और सीता हरण की मनोहारी लीला दिखाई गई। प्रभु श्री राम और भरत के संवाद सुनकर दर्शकों की आंखे नम हो गई। प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह बाबा, सुभाष चावला, ब्रजमोहन वत्स, राकेश शर्मा, जगदीश भंडरी, संकल्प नेब, गौरव भंडारी, विपिन सलूजा मौजूद रहे। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड पर सीता हरण की लीला हुई। दिनेश सक्सेना ने राम, विनय ने लक्ष्मण, विद्रोतमा सिंह ने सीता, रातन कक्कड़ ने रावण का अभिनय किया। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, रोहित अरोड़ा, मोहित छाबड़ा, राजेंद्र यादव, जय कालड़ा, वेद प्रकाश पोपली, संदीप भाटिया, ईशू, अभिमन्यु वसीन, दीपक भाटिया शामिल रहे। सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइश कैंप में सीता हरण का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजीव गुंबर और विजयकांत चौहान शामिल हुए। काका सूरी, अनिल रसवंत, सुधीर गुंबर, विकास खुराना, राजीव वधवा, अशोक गुंबर, पंकज, तरूण, गगन मौजूद रहे।
श्री रामलीला में आज
-- प्राचीन श्री रामलीला कमेटी तत्वाधान में आयोजित लीला में अशोक वाटिका व लंका दहन।
-- श्री रामलीला महोत्सव कमेटी कपिल विहार में विभीषण शरणगति, रावण-अंगद संवाद।
-- मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में रामेश्वर स्थापना, रावण-अंगद संवाद।
-- उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर रावण-अंगद संवाद व सेतु बंधन।
-- श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में रावण-अंगद संवाद।
-- भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी में सेतु बंधन व रावण-अंगद संवाद।
-- श्री कृष्ण राम नाटक क्लब जुबली पार्क में रावण-अंगद संवाद।
-- भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर में सेतू बांध व रावण-अंगद संवाद।
-- सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइश कैंप में सेतु निर्माण व रावण-अंगद संवाद।
-- श्री राम मंडल सेवा समिति आफिसर्स कॉलोनी में सेतु निर्माण, विभीषण देश निकाला व रावण-अंगद संवाद।