फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटा, पांच व्यापारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शनिवार को बेहट-शाकंभरी देवी रोड पर गांव फतेहपुर कलां के पास ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के दौरान चालक के नियंत्रण खोने पर एक आलू प्याज से भरी पिकअप सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार पांच व्यापारी घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी बेहट लाया गया, यहां से एक व्यापारी को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बेहट उप मंडी से मोहल्ला गाड़ान निवासी शाहनवाज, साजिद, तनवीर, आरिश व मिर्जापुर निवासी नौशाद आलू प्याज खरीदकर उसे एक पिकअप में भरकर उत्तराखंड जा रहे थे। गांव फतेहपुर कलां के पास अचानक संपर्क मार्ग से सड़क पर आए ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के दौरान चालक पिकअप से अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित पिकअप सड़क से उतरने के बाद करीब 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार पांचों व्यापारी घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस बेहट सीएचसी लेकर आई। यहां से साजिद को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें