फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से हरिद्वार के लिए छह रोडवेज बसें चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद से हरिद्वार के लिए छह रोडवेज बसें उपलब्ध कराईं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा देवबंद से हरिद्वार के लिए रोड़वेज की छह बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षक नगर में हुई बैठक में राणा ने कहा कि पिछले दिनों संगठन की ओर से सांसद राघव लखनपाल शर्मा और क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह के सामने देवबंद-हरिद्वार बस सेवा की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया था। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने यह मांग शासन के समक्ष रखी। संगठन ने उम्मीद जताई कि जल्दी ही देवबंद में रोडवेज बस डिपो बनने का सपना भी साकार हो जाएगा। राणा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में रेलवे लाइन के दोहरीकरण, देवबंद फ्लाईओवर, देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन, सीएचसी में ब्लड बैंक की स्थापना आदि अनेक कार्य ऐसे हुए हैं जिनसे क्षेत्र की जनता को सीधे लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर अरुण गुप्ता, अजय गर्ग, पवन धीमान, रवि होरा, विकास पुंडीर, आलोक खटीक, दीपक त्यागी, प्रवीन गोयल, बिजेंद्र गुप्ता, ईशान गौड़, अर्जुन सिंघल, शिवकुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें