फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 11,500 वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, पुलिस ने आरटीओ विभाग को भेजी लिस्ट

Tue, 25 Nov 2025 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चालान न भरने वालों पर यातायात पुलिस अब और सख्ती कर दी है। जिन वाहनों के पांच या इससे अधिक चालान हो गए हैं, वह ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे। ऐसे 11,500 वाहनों की लिस्ट आरटीओ विभाग को भेज दी है। विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

तमाम जागरुकता के बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग चालान कटने पर जुर्माना भरने में लापरवाही बरत रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन कर बार-बार चालान कटवाने वाले वाहन मालिकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 11,500 वाहनों की सूची संभागीय परिवहन विभाग को भेजी है, जिन पर पांच से अधिक चालान लंबित हैं। इनका भुगतान वाहन मालिकों ने अभी तक नहीं किया है।
सूची प्राप्त होने के बाद आरटीओ विभाग ने इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। ब्लैकलिस्ट होने के बाद ऐसे वाहन न तो ट्रांसफर होंगे और न ही उनकी बिक्री आसानी से हो सकेगी। यह वाहन सड़क पर दौड़ते मिले तो सीज किए जाएंगे। कई वाहन ऐसे हैं, जिनके पर 20 से 25 चालान हो गए। इसके बाद भी चालान नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन


इन नियमों को सबसे अधिक तोड़ा
सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, रॉग साइड, रेड लाइट जंप, ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाना के शामिल हैं।
-
वाहनों को किया जाएगा ब्लैकलिस्ट
संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की तरफ से वाहनों की सूची प्राप्त हो गई है। इन वाहनों को चिह्नित कर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन वाहनों को ट्रांसफर व बिक्री पर रोक लगेगी।
-
वर्जन
चालान भरने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसलिए इन पर सख्ती की जाएगी। लाइसेंस और पंजीकरण निरस्त करने के साथ ही सीज किए जाएंगे। जिन वाहनों के पांच या इससे अधिक बार चालान हुए हैं, उनकी सूची आरटीओ कार्यालय भेजी दी है।
विज्ञापन


-शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें