फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी का आदेश दरकिनार, डीजे संचालकों को भेजे नोटिस
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने को हरी झंडी दी है, मगर सहारनपुर पुलिस इसके उलट काम कर रही है। पुलिस की ओर से डीजे स्वामियों को नोटिस भेजकर यात्रा के लिए डीजे किराए पर न देने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं, कानूनी कार्रवाई तक करने की चेतावनी दी जा रही है। पुलिस के इस मनमाने रवैये को लेकर शिवभक्तों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी सुलखान सिंह ने शनिवार को मेरठ में उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक की। यात्रा के सफल आयोजन पर बारीकी से मंथन किया गया। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के डीजे लेकर चलने को सशर्त हरी झंडी दे दी गई। शर्त रखी गई कि डीजे की आवाज धीमी होगी और उसपर भजन ही बजेंगे। मगर सहारनपुर पुलिस चार राज्यों के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में हुए निर्णय को मानने को तैयार नहीं है। पुलिस की ओर से तमाम डीजे स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिनमें जनपद में धारा 144 लगे होने का हवाला देकर कांवड़ यात्रा के लिए डीजे न देने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि यात्रा के लिए डीजे देने पर इसके दुरुपयोग होने का अंदेशा है। ऐसे में वह अपना डीजे यात्रा के लिए किराए पर न दें। चेतावनी दी जा रही है कि यदि आपने किराये डीजे दिया और उसकी वजह से जनपद की शांति भंग हुई तो आपके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर एक ओर जहां डीजे स्वामी दहशत में हैं। वहीं दूसरी ओर शिवभक्तों में रोष है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि हरिद्वार में डीजे प्रतिबंधित हैं, इसलिए सीमा पर किसी तरह के विवाद से बचने के लिए हम यहां लोगों को जागरुक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें