परीक्षाओं में गैरहाजिर रहे 3077 परीक्षार्थी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शुक्रवार को चित्रकला, रंजन कला, वाणिज्य और भौतिक विज्ञान विषयों की परीक्षाएं हुईं। सभी परीक्षाओं में कुल 3077 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अनेक केंद्रों पर सचल दस्तों ने अपनी निगरानी में परीक्षा कराई। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
सुबह की पाली में दसवीं की चित्रकला विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जनपद में 32172 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30233 ने परीक्षा दी, जबकि 1936 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 12वीं की चित्रकला (आलेखन) विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए जनपद में 9586 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8976 ने परीक्षा दी, जबकि 609 अनुपस्थित रहे। चित्रकला (प्रावैधिक) विषय के लिए जनपद में कुल 323 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 311 ने परीक्षा दी और 12 अनुपस्थित रहे। रंजन कला विषय के लिए जनपद में आठ परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में दसवीं की वाणिज्य विषय की परीक्षा थी, जिसके लिए जनपद में 1199 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1147 ने परीक्षा दी, जबकि 52 गैरहाजिर रहे। 12वीं की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी, जिसके लिए 10968 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 10500 ने परीक्षा दी, जबकि 468 अनुपस्थित रहे। अनेक केंद्रों पर सचल दस्तों की देखरेख में परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने की बात कही।