अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती का आयोजन किया गया। उन्होंने संत रविदास की जीवन दर्शन पर विचार रखे। शुक्रवार को बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कृष्णपाल सिंह, अतर सिंह, सुनीज कुमार आदि ने संत रविदास के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन महासचिव जितेंद्र सिंह पुंडीर ने किया। इस दौरान कृपाल सिंह, ज्ञान सिंह पुण्डीर, हुकुम सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश गुप्ता, विनोद शर्मा, हरनाथ सिंह, वेदप्रकाश, जगवीर सिंह, रणवीर सिंह राठौर, महावीर सिंह सैनी, जसवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, शीशपाल, अरविंद सैनी, देशराज सिंह, अरुण वर्मा, नाहिद खानम, प्रदीप कुमार, दुष्यंत त्यागी, भीम सिंह, कामराज पुंडीर, मान सिंह, हरकेश सिंह, रोहिल नजर, सतेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो